सोमवार, 12 दिसंबर 2022

दुनिया का महान सेल्समैन - ऑग मैंडिनो | Sales Learning | Book Review in Hindi | A Brain Charger

दुनिया का महान सेल्समैन - ऑग मैंडिनो | Sales Learning | Book Review in Hindi | A Brain Charger
दुनिया का महान सेल्समैन - ऑग मैंडिनो 
इस Blog Post में हम जानेंगे एक Book के Review के बारे में जिसका नाम है : ‘दुनिया का महान सेल्समैन - ऑग मैंडिनो (OG Mandino)’। यदि आप Business में, Life में, Salesmanship में, या किसी भी क्षेत्र में Successful होना चाहते हैं, तो यह बुक आपके लिए बहुत अधिक Useful हो सकती है। उनके बारे में बात करने से पहले मैं आपका दोस्त Anand Choudhary आप ही के इस चैनल A Brain Charger में एक और Fresh Video के साथ आपका स्वागत करता हूं।
OG Mandino की माता जी का देहांत बचपन नहीं हो गया था, लेकिन उनकी माता जी हमेशा उनको लेखक बनने के लिए प्रोत्साहित करती रहती थी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आर्मी में सेवा दी। काम करने के दौरान उन्होंने देखा कि वे जिस सफलता की तलाश में है, उन्हें वह सफलता नहीं मिल पा रही है। वे काफी समय तक परेशान होते रहते हैं। इसी दौरान उनकी Wife भी उनको छोड़कर चली जाती है और वे अपनी जिंदगी में हताश होकर शराब का सेवन करने लग जाते हैं। उनकी जिंदगी में एक Turning Poing आता है और उनको एक काम करने का अवसर मिलता है। वे काम करते-करते अपने लेखन को बहुत हद तक सुधार लेते हैं। शराब से दूर हो जाते हैं और एक महान लेखक के रूप में दुनिया के सामने आते हैं।
दुनिया का महान सेल्समैन - ऑग मैंडिनो | Sales Learning | Book Review in Hindi | A Brain Charger

इस बुक ‘दुनिया का महान सेल्समैन - ऑग मैंडिनो’ में एक बहुत ही शानदार स्टोरी का जिक्र है, जिसमें एक अमीर आदमी होता है और उसका नाम हाफ़िद होता है। जब वह बूढ़ा हो रहा था, तो उसने अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा दान कर दिया। जब वह कमाई कर रहा था, उस टाइम पर भी वह आधा हिस्सा खुद रखता था और आधा हिस्सा हमेशा दान कर दिया करता था। लेकिन फिर भी वह बहुत ज्यादा पैसे वाला था। लेकिन अपने अंतिम समय में तो उसने अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी, क्योंकि उसको किसी Successful Person ने एक ऐसी लिस्ट दी थी, जिसमें अपने अपने पैसों के किस प्रतिशत को, कहां काम में लेना चाहिए? इसका जिक्र था। 

इस बुक में ऐसी 10 सूचियों का जिक्र है, जिनको सीख कर हाफिद बहुत बड़ा Successful Person बना। इन सूचियों के बारे में आप भी जानकर और इस बुक को पढ़कर Successful Person बन सकते हैं। आप यही विरासत आगे भी सौंप सकते हैं, जिस तरीके से हाफिद की स्टोरी का जिक्र करते हुए लेखक OG Mandino ने Book ‘दुनिया का महान सेल्समैन’ के रूप में यह विरासत आगे सौंप दी है। इसमें लेखक ने यह भी बताया है कि वह किस तरह से Successful Salesman बना और किस तरीके से उसने अपने Salesman के गुण सुधारें।

लेखक कहते हैं कि इन सभी 10 सूचियों को आपको अक्षरशः से पालन करना है। इनको सीखना है और इनको बार-बार रियाज करना है। जब तक कि ये आपकी अंतरात्मा में उतर नहीं जाए। आपको यह भी Promise करना चाहिए कि मैं इन सभी 10 सूचियों को अच्छे से पढ़ लूंगा। अच्छे से जीवन में Apply कर लूंगा। जिससे कि मैं Salesmanship में, अपने जीवन में, और अपने बिजनेस में बड़ी सफलता हासिल कर सकूं।
 1. First List: आज मैं नई जिंदगी की शुरुआत करता हूं। 
आपने आपके बीते हुए समय में चाहे कुछ भी किया हो और उसका चाहे कुछ भी परिणाम रहा हो, लेकिन आज आप यह सोचिए कि मैं आज एक नई शुरुआत करूंगा। जिस पर मेरा सुनहरा भविष्य आधारित होगा। आप में बहुत सारी गलत आदतें हो सकती हैं, उन गलत आदतों को छोड़ना होगा। लेकिन गलत आदतें तभी छूटती है, जब आप एक नई और सही आदत अपनाते हैं। इस तरह से आपको नए बदलाव के लिए तैयार होना पड़ेगा और यह Decision लेना पड़ेगा कि मुझे कामयाब होना है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी आदतों को सही करना अति आवश्यक है। इसके लिए आपको - 
समय को व्यर्थ नहीं गंवाना है।
पैसे का सही देखरेख करना है। 
संबंधों को मजबूत बनाए रखना है। 
लोगों की ज्यादा से ज्यादा हेल्प करनी है। 
इस तरह से आप अपनी नाकामयाबियों से सीखते हुए कामयाबी की तरफ बढ़ने लगेंगे और जिंदगी की एक नई शुरुआत कर पाएंगे।

2. Secondt List: मैं अपने दिल में इस दिन का स्वागत प्रेम के साथ करूंगा।
 आपके दुश्मनों से भी आपको प्यार करना चाहिए। हर चीज से आपको प्यार करना है। सुबह उठते ही सवेरे से प्रेम कीजिए। आप जिससे भी मुलाकात करते हैं, उससे प्यार कीजिए। अपने काम धंधे से प्यार कीजिए। अपने आप से प्यार कीजिए। अगर आप प्यार की भावनाओं को Develop करेंगे, तो लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे और आपका दिन भी बहुत अच्छा जाएगा। इसलिए दिन की जब भी शुरुआत करते हैं, अपने दिल में सोचिए कि मैं सभी लोगों को प्रेम करता हूं, सबका भला सोचता हूं, सभी के लिए कुछ अच्छा करने वाला हूं। इन सभी चीजों को अपने दिल में उतार लीजिए, जिससे आप बड़ी सफलता को हासिल कर सकते हैं।

3. Third List: मैं कामयाबी मिलने तक डटा रहूंगा।
 बहुत बार जब भी हम कोई काम शुरू करते हैं, तो शुरुआत में जब असफलता मिलती है, तो उसी के साथ काम करना बंद कर दिया जाता है। लेकिन लेखक OG Mandino का कहना है कि आपको अपने काम के बारे में शुरुआत में ही चेक कर लीजिए कि इस काम को करते हुए आप मंजिल तक पहुंच पाएंगे या नहीं। यदि आपने उस काम को शुरू कर दिया है, तो उसको बीच में रोके नहीं। जब तक आपको मंजिल नहीं मिल जाए, आपको लगातार लगे रहना है। हो सकता है, आपको रास्ता बदलना पड़ जाए, लेकिन आपकी मंजिल नहीं बदलनी चाहिए। मंजिल के लिए आपको डटे रहना है और लगातार काम करते रहना है, आपको सफलता निश्चित ही मिलेगी। आप कोई भेड़ - बकरी नहीं है, जिसको कोई गडरिया हांकेगा और आप चलेंगे। आपको हमेशा शेर की तरह आगे बढ़ना है और अपनी कामयाबी तक हर हाल में पहुंचना है।

4. Fourth List: मैं कुदरत का सबसे बड़ा चमत्कार हूं।
 बहुत सारे लोग अपने आप को हीन भावना के साथ देखते हैं। बहुत सारे लोग सोचते हैं कि मुझे तो सफलता नहीं मिल सकती। बहुत सारे लोग सोचते हैं कि मुझे धनसंपदा नहीं मिल सकती। यही हमारी सबसे बड़ी गलती है। हमें यह सोचना चाहिए कि हम कुदरत की असीम कृति हैं। मेरे जैसा दुनिया में कोई नहीं है। आप देखिए कि आपके फिंगरप्रिंट किसी से मैच नहीं करते। 
भगवान ने आपको सबसे अलग बनाया है। भगवान ने आपके अंदर बहुत सारी काबिलियत कूट-कूट कर भरी हुई है। आपको अपनी काबिलियत को समझना चाहिए। उसको पहचानना चाहिए कि आप एक बहुत बड़े चमत्कारी इंसान है। आपके अंदर वे क्षमताएं हैं, जो किसी दूसरे के अंदर नहीं है। आप वह हासिल कर सकते हैं, जो आज तक किसी ने हासिल नहीं किया। इसलिए इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए अपने आपको पहचानना चाहिए। 
आप जहां भी रहते हैं उसी पर फोकस कीजिए क्योंकि बहुत सारे लोग अपने ऑफिस या काम धंधे पर जाते हैं, तो उनके दिमाग में घर की चीजें घूमती रहती है और जब घर पर रहते हैं, तो ऑफिस की बातें दिमाग में घूमती रहती है। इसलिए इस चीज का विशेष ध्यान रखें कि आप जहां पर भी है, उस काम को पूरी शिद्दत के साथ करें। अगर आप अपने निर्धारित काम करेंगे तो आपको सफलता निश्चित ही मिलेगी।

5. Fifth List: मैं आज का दिन इस तरह जिऊंगा कि यह मेरे जीवन का आखरी दिन हो।
 ऐसा सोचते हुए आपको प्रत्येक दिन का सदुपयोग करना है। आप जितना एक-एक पल का सदुपयोग करेंगे, उतना ही अधिक Successful होंगे। इसी के साथ आप जिस इंसान से मुलाकात करते हैं या जिस इंसान की आपको बातें अच्छी लगती हैं, उसे आप धन्यवाद दीजिए। प्रकृति के लिए कृतघ्न होइए। संसार को Thank You बोलिए। माता-पिता को Thank You बोलिए और हो सके जितना, सभी का ज्यादा से ज्यादा भला करते जाइए। 
आपको रोज यह सोचना चाहिए कि मैं आज ऐसा क्या करूं कि दुनिया मुझे याद रखें। आपको हमेशा यह ध्यान रखना है कि आपका एक-एक पल कीमती है और आप उसे ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग में ले। शाम को सोते समय आपको ऐसा लगना चाहिए कि मैंने आज का दिन वास्तव में जिया है और आज के दिन का मैंने बेहतरीन उपयोग किया है। इस तरह से आपको आपका Best of the Best देना है तथा और Improve करते जाना है।

6. Sixth List: आज मैं अपनी भावनाओं को काबू में रखूँगा।
 हम रोज जब सवेरे उठते हैं, तो हमारी रोज की मनोदशा अलग तरह की होती है। कभी-कभी हम उठते ही Excited होते हैं। कभी-कभी उदास रहते हैं। लेकिन यदि आप कभी ऐसा महसूस करो, तो आपको इसका उल्टा करना है, जैसे: जिस दिन आप उदास महसूस करते हैं, उस दिन आपको काम डबल करना है, हंसना है, मुस्कुराना है। यदि आप अपने आप को हीन भावना से ग्रसित मानते हैं, तो आपको नए कपड़े पहनकर तैयार कर लेना है। यदि आप अपने आप को अयोग्य महसूस करते हैं, तो अपनी कामयाबियों को याद कीजिए अर्थात आपको उठते ही अपनी भावनाओं का बैलेंस बनाना है। 
हो सकता है कि आप जिस इंसान से बात कर रहे हो या जिस इंसान से Deal कर रहे हो, उसके साथ भी हो सकता है कि ऐसा होता होगा। इसलिए आपको कभी भी अपने प्रयत्न को छोड़ना नहीं चाहिए। हो सकता है कि आज आपसे कोई डील नहीं हुई या आज आप कुछ सेल नहीं कर पाए, लेकिन Customer को समय दीजिए। जब सामने वाले की मनोस्थिति सही होगी या उसको आपकी बातें समझ में आएगी, तो आपकी Sell अवश्य होगी। इसलिए किसी भी व्यक्ति से बिछड़ना नहीं है। किसी भी व्यक्ति को चिढ़ाना नहीं है। सभी से प्रेम से बात कीजिए और जिंदगी में आगे बढ़ते जाइए।

7. Seventh List: मैं दुनिया पर हसूंगा। 
 इसका अर्थ यह नहीं है, कि आपको दुनिया का मजाक उड़ाना है। इसका अर्थ है कि दुनिया वाले आप पर कितने भी सितम ढहाए, आपका कितना भी मजाक उड़ाए, चाहे आप कितने भी असफल हो जाए, आपको हमेशा हंसते मुस्कुराते रहना है, इसी में जीवन की सफलता का सार छुपा हुआ है। कामयाबी का आनंद आप तभी ले पाएंगे, जब आप हंसते मुस्कुराते रहेंगे। हो सकता है कि आज आपका समय नहीं हो, हो सकता है कल आपका समय हो अर्थात यह पल गुजर जाएगा और बेहतरीन पल आपका स्वागत करेगा। हमेशा आपको बच्चे बनकर रहना है। हमेशा मुस्कुराते रहना है।i हमेशा कुछ Positive ढूंढते रहना है और इस तरीके से अपनी कामयाबी की दास्तान को आगे बढ़ाते रहना है।
सफलता की तलाश | Jeff Keller | Safalta Ki Tlash | Book Review in Hindi | A Brain Charger

8. Eighth List: आज मैं अपने मूल्य को 100 गुना बढाउंगा
 बहुत सारे लोग अपने आप को हीन भावना से देखते हैं और बहुत सारे लोग अपना मूल्य ही नहीं समझते। आपको अपने मूल्य को समझना है। आपको अपनी वैल्यू को रोज बढ़ाना है। कल से आपको ज्यादा मेहनत करनी है। अपने लक्ष्य को और ऊंचा करना है और उसके लिए प्रयत्न करना है। अर्थात आपको इस तरीके से कार्य करना है, जिससे आपका कल का मूल्य और भी बेहतरीन हो। जब आप शाम को सो रहे हो, तो आप पूरे दिन का अवलोकन करें कि आज आपने कौन-कौन से बेहतरीन काम किया है, कितने अच्छे काम किए हैं।
 रोज अपने अंदर सुधार कीजिए, Improvement कीजिए और देखिए कि किस तरीके से आप अपने मूल्य को बढ़ा सकते हैं। जब भी आप किसी इंसान से बात करते हो, तो आप ज्यादा अच्छे ढंग से अपने आपको प्रजेंट करें। आप किसी प्रोडक्ट को सेल कर रहे हैं, तो आप बड़ी मात्रा में और ज्यादा अमाउंट की डील ला पाए, इसके लिए आप अपने अंदर और सुधार कीजिए और अपने मूल्य को 100 गुना बढ़ाने की कोशिश करें। 
गेहूं का एक दाना जब बोते हैं, वह जमीन के नीचे रहता है, फिर वह उगता है और उससे बड़ी मात्रा में गेहूं के दाने निकलते हैं। उसी तरह से आपके जीवन में भी जब छाया या अंधेरा आता है, तो वह आपको नए जीवन मूल्यों को बढ़ाने में आपकी सहायता करता है। उससे घबराए नहीं, यह सोचिए कि वह आपको तैयार करने का समय दे रही है। बड़े लक्ष्य बनाइए और उनको प्राप्त करने के लिए जी जान से मेहनत कीजिए।

9. Ninth List: मैं अब कर्म करूंगा।
 बहुत सारे लोगों के साथ यह समस्या होती है कि उनके सपने तो बहुत ज्यादा होते हैं, लेकिन वे लोग कर्म नहीं करना चाहते। जब तक आप धरातल पर उतरेंगे नहीं, मेहनत नहीं करेंगे, तब तक सफलता नहीं मिलेगी। जब हम किसी काम को करना शुरू करते हैं तो बहुत बार डर होता है, संसय होता है कि हमें कामयाबी मिलेगी भी या नहीं। उसका एक ही इलाज है, वह है कर्म करना। जैसे ही आप कर्म करना शुरू करते हैं, आपके अंदर मोटिवेशन आता है, आप सीखते हैं, आप अपने आप को तैयार करते हैं, मजबूत बनते हैं और मंजिल तक पहुंचते हैं। 
आप सपने देखिए, लक्ष्य बनाइए, लेकिन वास्तव में ये सभी चीजें तभी पूरी होगी, जब आप कर्म करना शुरू करेंगे। केवल योजनाएं बनाने से या केवल ख्याली पुलाव बनाने से आपको सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि उसके लिए आपको कर्मभूमि पर उतरना पड़ेगा और उस सफलता के लिए अपने हिस्से का कर्म आपको करना ही पड़ेगा, तभी आप बड़ी कामयाबी तक पहुंच पाएंगे।

10. Tenth List: हे ईश्वर! मेरा मार्गदर्शन कीजिए।
 कई बार जब हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, तो उनसे कुछ चीजों की आस करते हैं, जैसे: मुझे गाड़ी चाहिए, मुझे मकान चाहिए, मुझे यह चाहिए, मुझे वह चाहिए। जबकि आपको ईश्वर से यह सभी चीजें नहीं मांगनी चाहिए। आपको ईश्वर से ऐसे अवसर मांगने चाहिए, जहां आपकी योग्यताओं का सही इस्तेमाल हो सके। आपको ईश्वर से मांगना चाहिए कि हे ईश्वर! मुझे ऐसी आदतें दीजिए, जो मेरी सफलता के लिए जरूरी है। हे ईश्वर! मुझे औसत के नियम को समझने की शक्ति दीजिए, जिससे मैं मेरी नाकामयाबियों से सबक लेकर आगे बढ़ सकूं। इस तरह से आपको ईश्वर से किसी भौतिक चीज की कामना नहीं करते हुए आपको वह मार्गदर्शन मांगना है, जिससे आप अपनी मंजिल तक पहुंच पाए।

इस तरह से OG Mandino की यह Book ‘दुनिया का महान सेल्समैन’ बहुत ही शानदार बुक है। यदि आप सेल्स में कामयाब होना चाहते हैं, यदि आप बिजनेस में कामयाब होना चाहते हैं, यदि आप अपने जीवन में कामयाब होना चाहते हैं, तो इस बुक को जरूर पढ़ना चाहिए। 
धन्यवाद!

इस Review व Book को पढनें के बाद अपनी राय Comment के द्वारा बताएं। रिव्यु को Share करें जिससें अन्य लोग भी इसका फायदा उठा सकें। आपकी पसंदीदा Books कौन-कौन सी है? Comment के द्वारा बताएं।

ऐसे ही अन्य Update के लिए  आप हमें YouTubeFacebookInstagramTwitter और Telegram पर Join कर सकतें है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें