बुधवार, 9 नवंबर 2022

Successful कैसे बने? Top 5 Success Rules | Motivational Video in Hindi | A Brain Charger

Successful कैसे बने? Top 5 Success Rules | Motivational Video in Hindi | A Brain Charger
कामयाबी के 5 नियम :-
इस ब्लॉग में आप सफलता के उन 5 नियमों के बारे में जानेंगे, जो हर व्यक्ति अर्थात हर सफल व्यक्ति फॉलो करता है और वह कामयाब तथा सफल बन जाता है। ये नियम सफलता के लिए अति आवश्यक है। उनके बारे में बात करने से पहले मैं आपका दोस्त Anand Choudhary आप ही के इस चैनल A Brain Charger में एक और Fresh Video के साथ आपका स्वागत करता हूं।

नियम 1: सकारात्मक सोच

आप प्रतिदिन दोहराइए: 
* मैं जो हूं उससे अधिक बनूंगा। 
* मैं पूरे दिन उपलब्धि अर्जित करूंगा क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं ऐसा कर सकता हूं। 
* मैं कठिनाइयों में भी दृढ़ निश्चयी ही बन कर रहूंगा और साहस नहीं छोडूंगा। 
* मैं केवल सत्य और स्वतंत्रता के सिद्धांतों का पालन करूंगा। 
* मेरे शब्दों में सदा उत्साह ही प्रकट होगा। 
* मैं सदा परोपकार की भावना से कार्य करूंगा।

Successful कैसे बने? Top 5 Success Rules | Motivational Video in Hindi | A Brain Charger

प्रत्येक पदार्थ अपने समान गुणधर्म वाली चीजों को अपनी और आकर्षित करता है। यदि आप सफल, सुखी और समृद्ध होना चाहते हैं, तो सुख और समृद्धि पूर्ण विचारों को ही अपने मन में स्थान देना होगा। नकारात्मक दृष्टिकोण को बदलिए। यदि आप को बड़ी सफलता चाहिए तो अपनी सोच को सकारात्मक बनाना ही होगा।

सकारात्मक सोच के सहारे लोगों ने बड़े-बड़े पहाड़ हिला दिए हैं। यदि आप आज तक सफल नहीं हुए हैं, तो आपको किसी और को दोष देने की जरूरत नहीं है, बल्कि इस काम के लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं। इसलिए आप हमेशा सकारात्मक सोचिए, अच्छा सोचिए, इसी में आपकी सफलता निहित है।

 नियम 2: अपने आप को जानिए 

इस बात को स्वीकार कीजिए कि इस संसार में ही नहीं, बल्कि समस्त ब्रह्मांड में भी आप जैसा कोई नहीं है। इसलिए आप अपनी पृष्ठभूमि, अपनी रूचियों तथा गुणों को पहचानिए और उनकी कदर करना शुरू कीजिए। अपने आप को किसी से छोटा मत समझिए और किसी से बड़ा भी मत समझिए, क्योंकि बड़ा समझने लग जाने से अहंकार की अनुभूति होने लगती है।


आपको जो भी कार्य पसंद हो, उसे करने में पूरे आत्मविश्वास के साथ और पूरी लगन के साथ जुट जाइए। ईश्वर सबकी सभी आवश्यकताएं पूरी करता है, लेकिन उन आवश्यकताओं को पूरी करने से पहले वह उचित पत्र को रखता है। यदि आपको कोई वस्तु नहीं मिल पा रही है, इसका अर्थ यह नहीं है कि ईश्वर ने आप के साथ भेदभाव किया है, बल्कि सच्चाई यह है कि आपने अभी तक अपने आप को उसके लायक नहीं समझा है। इसलिए अपने आप को पहचानिए, सीखिए, अपने काम की जानकारी लीजिए और कामयाबी के लाइक बनिए।

आप सीखने तथा अपनी खूबियों को बढ़ाने के लिए Seekhega India का Videopreneurship Course कर सकते हैं। यहां से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसका लिंक आपको नीचे दिया गया है: 

इस कोर्स में आपको बहुत सारे ऐसे तरीके बताए गए हैं, जिनसे आप बहुत बड़ा पैसा बना सकते हैं और बहुत बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

नियम 3: अपने आप को जानिए

अपने उद्देश्य को पहचानिए। आप क्यों भाग रहे हैं और क्यों काम कर रहे हैं? सबसे पहले उस उद्देश्य को पहचानिए और फिर उस पर काम करना शुरू कीजिए। हर व्यक्ति के जीवन में किसी ना किसी तरह का उद्देश्य होता है। उस उद्देश्य तक पहुंचने में भले ही कितनी भी देर लग जाए, कोई परवाह नहीं करनी है, लेकिन उस उद्देश्य को छोड़ना नहीं है। यदि आप अपने उद्देश्य के लिए जीतोड़ परिश्रम करेंगे तो आप अपने उद्देश्य तक अवश्य ही पहुंचेंगे। 

प्राय: हर व्यक्ति किसी न किसी कार्य को पूरा करने का संकल्प करता है, परंतु संकल्प को कार्य रूप में परिणित वही व्यक्ति कर सकता है, जिसकी सोच सकारात्मक होती है, चरित्र अच्छा होता है और वह दृढ़ निश्चयी, निष्ठावान और आत्मविश्वासी होता है। जल्दी-जल्दी तथा बार-बार काम बदलने वाला व्यक्ति कभी भी सफल नहीं हो सकता। इसलिए सबसे पहले अपने उद्देश्य को पहचानिए और कर्मठता के साथ में उस तक पहुंचने में लग जाइए, तो आपको बड़ी सफलता 100% मिलेगी।

नियम 4: लक्ष्य निर्धारित कीजिए

जिन्हें केवल अपना लक्ष्य दिखाई देता है, वे अवश्य ही सफल होते हैं। आपने अर्जुन के द्वारा मछली की आंख में निशाना लगाने वाली बात तो सुनी ही होगी। बिना लक्ष्य के कामयाबी नहीं मिलती। इसमें कोई संदेह नहीं है कि निरंतर प्रयत्न करके तथा दृढ़ निश्चय के साथ कठिनाइयों को जीता जा सकता है और असंभव को भी संभव में परिवर्तित किया जा सकता है। जीतने वाले लोग अपने आपको लक्ष्य के सामने समर्पित कर देते हैं इसलिए आप भी अपने लक्ष्य को आपकी मस्तिष्क पर हावी हो जाने दीजिए। 


यदि आपका कोई निश्चित या प्रमुख लक्ष्य नहीं है, तो सबसे पहले उसे बनाइए और साफ-साफ पता लगाइए कि आप इस बदलती हुई दुनिया में इस समय कहां पर है। स्वयं को नए अवसरों के लिए तैयार कीजिए। उनका अधिक से अधिक लाभ उठाइए और तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ जाइए। इस बात पर अवश्य ध्यान दीजिए कि आपको क्या चाहिए और कब चाहिए? अर्थात लक्ष्य को निर्धारित करने के साथ-साथ उसे निश्चित Date भी दे दीजिए, जिस समय तक आप उसे पूरा कर लेंगे। इससे आप अपनी 100% ताकत लगाकर उसकी तरफ बढ़ेंगे और 100% कामयाब होंगे।

नियम 5: प्रतिभाशाली बने 

यदि आप अपने मन में यह विश्वास दृढ़ कर लेते हैं कि आप में भी महान कार्य करने की योग्यता है, तो आप निश्चित ही सफल होंगे। जैसा कि कोई भी बाधा, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति को कभी भी भटका नहीं सकते या रोक नहीं सकते। इसलिए आपको हमेशा अपने आप को भाग्यशाली समझना चाहिए। आपको हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए और फिर देखिए कि इससे कितने अद्भुत परिणाम निकलते हैं। 
YouTube Shorts Viral कैसे करें? Top Tips & Tricks | How to Viral Shorts on YouTube | A Brain Charger


आपको लोगों पर इस बात की धाक जमा देनी चाहिए कि आप बड़े ही सौभाग्यशाली हैं और आप प्रत्येक कार्य को कर सकते हैं। आपको हमेशा यह समझना चाहिए कि आपके अंदर वह ताकत है, वह जज्बा है, जिससे कि आप उस काम को कर सकते हैं।

लोग उदय होते हुए सूर्य को अर्क देते हैं अर्थात नमस्कार करते हैं। जो व्यक्ति ऊँचा उठ रहा होता है, उसकी सहायता करने के लिए सभी लोग तैयार रहते हैं, उस से मेल मिला बढ़ाते हैं। लेकिन नीचे गिरने वाले को केवल ठोकरों का ही सामना करना पड़ता है। जिस व्यक्ति को स्वयं पर ही विश्वास नहीं होता, अन्य लोग उस पर क्यों विश्वास करेंगे। इसलिए प्रतिभाशाली और आत्मविश्वास बनिए, जिससे लोग आपकी सहायता करने के लिए तैयार हो जाएँ।

धन्यवाद!

इस Review व Book को पढनें के बाद अपनी राय Comment के द्वारा बताएं। रिव्यु को Share करें जिससें अन्य लोग भी इसका फायदा उठा सकें। आपकी पसंदीदा Books कौन-कौन सी है? Comment के द्वारा बताएं।

ऐसे ही अन्य Update के लिए  आप हमें YouTubeFacebookInstagramTwitter और Telegram पर Join कर सकतें है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें