बुधवार, 30 नवंबर 2022

घरों में बनते करोड़पति- ब्रायन जेम्स | Become Rich | Learning | Hindi Book Summary | A Brain Charger

घरों में बनते करोड़पति- ब्रायन जेम्स | Become Rich | Learning | Hindi Book Summary | A Brain Charger
घरों में बनते करोड़पति- ब्रायन जेम्स:-
इस Blog Article को पढ़कर आप अपने जीवन में सफल बन सकते हैं, करोड़पति और अमीर बन सकते हैं। ब्रायन जेम्स (Bryan James) के द्वारा लिखी गई Book ‘घरों में बनते करोड़पति’ से यह ब्लॉग आर्टिकल लिया गया है, जिसमें करोड़पति बनने के बारे में आपको बहुत ही अच्छी सलाह दी गई है। इसमें अपने Brain को किस तरीके से सेट करना है, किस तरीके से Programming करनी है, किस तरीके से अपने ब्रेन को तैयार करना है, जिससे वह उन चीजों के बारे में सोच पाए, जो वास्तव में आप को अमीर बना सकें। उनके बारे में बात करने से पहले मैं आपका दोस्त Anand Choudhary आप ही के इस चैनल A Brain Charger में एक और Fresh Video के साथ आपका स्वागत करता हूं।
इस बुक के कबर पर भी लिखा हुआ है- ‘अब कोई भी अपने अंदर के करोड़पति को जगा कर जीवन का सर्वश्रेष्ठ द्वार खोल सकता है।‘

‘आप किसी और तरीके से सोचते या काम करते, यदि आप करोड़पति होते’ अर्थात यदि आप करोड़पति होते तो भी क्या आप उसी तरीके से सोचते जिस तरीके से अब सोच रहे हैं? या फिर क्या आप उसी तरीके से काम करते जिस तरीके से अब कर रहे हैं? जी नहीं, आप कुछ अलग करते और कुछ अलग तरीके से सोचते। 

घरों में बनते करोड़पति- ब्रायन जेम्स | Become Rich | Learning | Hindi Book Summary | A Brain Charger

इस Blog Article में उस सोच तथा उस कम करने के तरीके के बारे में पढेंगे। यदि आप किसी आलीशान घर को देखते हैं तो आप उस इंसान के बारे में क्या सोचते हैं? शायद आपके मन में विचार आता होगा कि यह घर किसी डॉक्टर या किसी वकील या किसी ऐसे ही बड़ा काम करने वाले का घर होगा। 

ऐसा सोचते हुए क्या आपके मन में कभी ऐसा भी ख्याल आया है कि आप भी अमीर और करोड़पति बन सकते हैं। आपके पास भी इसी तरीके का आलीशान घर हो सकता है। क्या आप ऐसा भी सोचते हैं कि उसका किस तरीके का Business है? वह किस तरीके से सोचता होगा? इस ब्लॉग आर्टिकल में हम अमीर आदमी की Thought Process क्या होती है? उसकी सोच क्या होती है? उसके बारे में पढेंगे।

दो पड़ोसी होते हैं। उनमें से एक पड़ोसी अमीर होता है, उसके पास सभी सुख सुविधाएं होती है। साथ ही उसके पास अपने परिवार के साथ बिताने के लिए समय भी होता है वही दूसरे पड़ोसी के पास इन सभी चीजों का अभाव होता है। वे दोनों आपस में बातचीत करते हैं और अमीर पड़ोसी दूसरे पड़ोसी को सिखाता है कि किस तरीके से अपनी सोच में परिवर्तन करके वह भी अमीर और कामयाब इंसान बन सकता है। 

आगे इस Blog Article में हम अपने चेतन मन (Conscious Mind ) तथा अवचेतन मन (Subconscious Mind) के बारे में पढेंगे। यदि आप अपने दिमाग को Program करना सीख जाते हैं, तो आप भी अमीर बन सकते हैं।
सिर्फ 5% लोग ही दुनिया को चलाते हैं और यही 5% लोग बाकी के 95% लोगों के ऊपर भारी होते हैं अर्थात 5% लोग ही दुनिया को चलाते हैं, बाकी 95% लोग तो ऐसे ही अपना जीवन काटते हैं या फिर इन 5% लोगों के ऊपर निर्भर रहते हैं। इस Blog Article में हम पढ़ेंगे कि इन 5% लोगों के पास में ऐसा क्या होता है कि यह लोग अमीर और कामयाब होते हैं। 

1.  ये लोग लीडर होते हैं। 
2. ये लोग Positive Work करते हैं। 
3. ये लोग अपने काम को हमेशा खत्म करके ही छोड़ते हैं और 
4. नवाचारों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 

इस तरीके से ये 5% लोगों में अपना स्थान बनाए रखते हैं। यदि आप भी इन 5% लोगों में आना चाहते हैं, तो आपको भी ये गुण Develop करने होंगे।
बहुत सारे लोगों के Comment आते हैं कि ऐसी Positive & Motivational Books पढ़ने के बाद में भी हम कामयाब क्यों नहीं हो पाते हैं, तो ऐसे लोगों के लिए भी इस ब्लॉग आर्टिकल में लिखा गया है कि बहुत सारे लोग सफलता के सूत्रों को जानते तो है, लेकिन अपनी Daily Life में उनको Use नहीं करते, उनको अपने अंदर बिठाते नहीं, जिससे वे सफल हो सके, इसलिए आपको इस ब्लॉग आर्टिकल को पढ़ना तो है ही, पढ़ने के साथ-साथ इन सिद्धांतों को तथा नियमों को अपने जीवन में अपनाना भी है, जिससे आप भी सफल, करोड़पति तथा अमीर बन सके और अपने सपनों का जीवन जी सके। 

आपके चेतन और अवचेतन मन (Subconscious Mind) के बीच का संतुलन ही आपको सफलता तक लेकर जाता है। अगर आपका अवचेतन मन बात समझ जाए, यदि उसको विश्वास हो जाए कि किसी भी काम को किया जा सकता है, तो वह आपको अपने आप कामयाबी की तरफ लेकर जाने लग जाता है। इसके लिए आपको अपने अवचेतन मन को Trained करना होगा। 

इसके लिए सबसे पहले आप अपने सपनों को, भावनाओं के साथ अवचेतन मन (Subconscious Mind) तक पहुंचाएं और ये भावनाएं किसी विश्वसनीय इंसान के द्वारा पहुंचाएं जैसे यह विश्वसनीय इंसान आपके गुरु जी हो सकते हैं, जिनको आप अपना आदर्श मानते हैं। यह आपके माता-पिता हो सकते हैं। आपके अजीज हो सकते हैं, जिनकी बात पर आप हमेशा विश्वास करते हैं। 

यदि ये लोग आपको बार-बार किसी चीज के बारे में कहते रहें, तो आपका दिमाग उसे स्वीकार कर लेता है और इस तरीके की सफलता रूपी सूचनाएं यदि बार-बार अपने सबकॉन्शियस माइंड तक पहुंचती रहे और उसे इस बात का यकीन हो जाएगा  तो उसके पास इतनी शक्ति है कि वह सभी चीजों को साकार कर देगा। आपके आसपास सफलता रूपी चीजें घटित होना शुरू हो जाएंगी, जो आपको सफलता तक ले जाएँगी।

What Happens to Your Body When You Hit the Snooze Button | Never Hit Snooze | A Brain Charger

अवचेतन मन को Trained करने के लिए दूसरा तरीका यह भी हो सकता है कि आप बार-बार Self-Talk करें आप जितनी बार Self-Talk करते हैं, आपका Brain या अवचेतन मन इस बात पर विश्वास कर लेता है और आपकी कामयाबी को आपके लिए संभव बना देता है। इसके लिए आप हमेशा जो भी self-talk करते हैं, वह मैं से शुरू होनी चाहिए और वर्तमान काल में होनी चाहिए जैसे अभी मैं सक्सेसफुल हो चुका हूं। जो आपको चाहिए उसके बारे में आप बात करें कि आपको वह चीज मिल चुकी है और अभी आप उसको एंजॉय कर रहे हैं। 

आपकी Self-Talk भावनात्मक होनी चाहिए और अपनी Self-Talk को उन्हीं शब्दों में कहें, जो आप चाहते हैं। इस तरीके से यदि आप self-talk करेंगे जैसे कि मैं करोड़पति हूं। मेरे पास अभी गाड़ी और बंगला है। इस तरीके से यदि आप बार-बार करेंगे तो आपके अवचेतन मन (Subconscious Mind) में वह बात चली जाएगी और आपका रिएक्शन उसी तरीके का होने लग जाएगा और आपकी सोच तथा आपकी मेहनत उसी तरीके से होने लग जाएगी और पूरा ब्रह्मांड आपको सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाना शुरू कर देगा। 

इस तरह से इस Blog Article में अपने अवचेतन मन (Subconscious Mind) को ट्रेंड करने के अलग अलग तरीके बताए गए हैं, जिनको आप लगातार उपयोग में लाकर, अपने जीवन में अपनाकर, अपने ब्रेन को यकीन दिलवा कर और कठोर परिश्रम करके कामयाब हो सकते हैं।
The Power of Video Marketing | YouTube | Business | A Brain Charger

आपको सफलता के बेसिक Rules भी Follow करने हैं, जैसे 
  • आपको अपना Target Decide करना चाहिए। 
  • आपको Dream देखना चाहिए। 
  • आपको लगातार Hard Work करना चाहिए। 
  • अपने काम की Frequency को और Improve करते रहना चाहिए। 
  • अपने काम की Quality को और बढ़ाते जाइए। इससे आपको और भी बड़ी सफलता मिलेगी। 

यह Blog Article उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है, जो Network Marketing कर रहे हैं या करना चाहते हैं। लेकिन यह ब्लॉग आर्टिकल उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है, जो नेटवर्क मार्केटिंग के अलावा दूसरे काम कर रहे होते हैं। जैसे यदि आप एक दुकानदार हैं, तो भी आप इन नियमों को फॉलो करके बहुत बड़ा Business बना सकते हैं। यदि आप Student है, यदि आप Job करते हैं, या अन्य कोई भी काम करते हैं, तो इस ब्लॉग आर्टिकल के सिद्धांतों को अक्षरशः से पालन करके करोड़पति, अमीर और कामयाब इंसान बन सकते हैं और जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं, तो जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करने से आपको कोई नहीं रोक सकता।

धन्यवाद!

इस Review व Book को पढनें के बाद अपनी राय Comment के द्वारा बताएं। रिव्यु को Share करें जिससें अन्य लोग भी इसका फायदा उठा सकें। आपकी पसंदीदा Books कौन-कौन सी है? Comment के द्वारा बताएं।

ऐसे ही अन्य Update के लिए  आप हमें YouTubeFacebookInstagramTwitter और Telegram पर Join कर सकतें है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें