शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

How to Reach in Top 3% People | Become Rich & Successful | Harvard Business School Case Study | Goals (Lakshya) Book -Brian Tracy

How to Reach in Top 3% People | Become Rich & Successful | Harvard Business School Case Study | Goals (Lakshya) Book -Brian Tracy
आज हम इस Blog Article में जानेंगे कि आप किस तरह से शीर्षस्थ 3% लोगों में शामिल हो सकते हैं? आज हर व्यक्ति यह चाहता है कि मेरी गिनती Top के लोगों में हो, लेकिन सभी के लिए यह Possible नहीं है। यदि आप भी यह चाहते हैं कि आपकी गिनती भी Top 3% लोगों में हो तो यह Blog Article आप ही के लिए है और यदि आप अंत तक इसको पढ़ते हैं तो आपको भी यह Secret Formula आज पता चल जाएगा कि Top 3% लोगों में कैसे शामिल हुआ जा सकता है? यह ब्लॉग आर्टिकल Brian Tracy की Book : “लक्ष्य (Goals)” से बनाए गए वीडियो पर आधारित है। 

Mark H. McCormack की पुस्तक What They Don't Teach You at Harvard Business School के एक सर्वे के अनुसार 1979 में Harvard के Graduate Students से पूछा गया कि क्या आपने अपने जीवन और भविष्य के लिए स्पष्ट और लिखित लक्ष्य (Goals) तैयार किए हैं और क्या उन्हें हासिल करने की योजना बनाई है? 

यहां पर थोड़ा रुक कर यही सवाल आप अपने आप से भी पूछिए कि क्या मैंने मेरे लक्ष्य बनाकर उन्हें लिख लिए हैं? और क्या उन्हें हासिल करने की योजना भी बना ली है?
Harvard University में पता चला कि सिर्फ 3% Students के पास ही लिखित लक्ष्य और योजनाएं थी। 13% Students के पास लक्ष्य तो थे, लेकिन वे लिखित में नहीं थे। 84% Students के पास तो स्पष्ट लक्ष्य ही नहीं थे। वे केवल मौज मस्ती के बारे में ही सोच रहे थे। 

समय रेत की तरह फिसल जाता है। 10 साल बाद 1989 में शोधकर्ताओं ने उन्ही Students से दोबारा संपर्क किया और उन्होंने पाया कि 13% Students जिनके पास लिखित में लक्ष्य नहीं थे, वे उन 84% Students से 2 गुना ज्यादा कमा रहे थे जिनके पास लक्ष्य ही नहीं थे। 
लेकिन Harvard University छोड़ते समय जिन 3% Students के पास स्पष्ट और लिखे हुए लक्ष्य थे वे बाकी 13% और 84% यानी सभी 97% Students से लगभग 10 गुना ज्यादा कमाई कर रहे थे। यहां पर आपको पता चल ही गया होगा कि फर्क कहां पर था? इस मामले में इकलौता फर्क सिर्फ स्पष्ट लक्ष्यों का लिखना और योजना बनाना था।
(शीर्षस्थ 3% लोगों तक पहुंचकर अमीर और सफल कैसे बनें?)
How to Reach in Top 3% People | Become Rich & Successful | Harvard Business School Case Study | Goals (Lakshya) Book -Brian Tracy

यदि आप भी 3% लोगों में आना चाहते हैं तो आपको भी लिखित लक्ष्य (Written Goals) बनाने चाहिए और उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए योजना (Planning) भी बना लेनी चाहिए क्योंकि ऐसा करके कई लोग शिखर पर पहुंचे हैं और आप भी पहुंच सकते हैं। यह Full Proof Plan है। यदि आपको भी शिखर पर पहुंचना है तो इस Plan को आवश्यक रूप से Follow करना होगा।

आपके अंदर हर वह लक्ष्य हासिल करने की क्षमता है ,जिसे आप पाना चाहते हैं। लेकिन उसके लिए आप की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि उसे स्पष्ट करें और लिख लें। फिर योजना बनाएं कि इसे सबसे अच्छी तरह से कैसे हासिल किया जा सकता है? आपके लक्ष्य जितने ज्यादा स्पष्ट होंगे और लिखे हुए होंगे, आपके बेहतर जीवन की संभावना भी उतनी ही बढ़ जाएगी।

यूट्यूब विडियो देखें: 

यदि आप लक्ष्य और योजना ही नहीं बनाएंगे तो आपका जीवन उस गाड़ी की तरह चलेगा, जो बिना Sign Board और बिना Destination के दौड़ रही है। नतीजा यह होता है कि ऐसे लोग 10-20 साल नौकरी करके भी कड़के बने रहते हैं। अपनी नौकरी में दुखी नजर आते हैं। अपने जीवन साथी के साथ तालमेल नहीं बना पाते हैं और बहुत कम तरक्की कर पाते हैं।

हम तरक्की तो करना चाहते हैं, 3% Top लोगों में भी आना चाहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी घर पर रोज रात को टीवी या मोबाइल पर समय गंवा देते हैं और चीजों के बेहतर होने की उम्मीद करते रहते हैं। लेकिन यदि लक्ष्य स्पष्ट ना हुआ और लक्ष्य लिखा ना गया तो चीजें शायद ही बेहतर होंगी, अपने आप तो बिल्कुल भी नहीं होंगी। इसलिए आपको भी अपने लक्ष्य स्पष्ट करने होंगे, उन्हें लिखना होगा, उन तक पहुंचने की सुदृढ़ योजना बनानी होगी। जिससे आप भी Top 3% लोगों में आ सकेंगे।

अवश्य पढ़ें : 

 Conclusion : इस Blog Article में हमने सीखा कि यदि आप शीर्षस्थ 3% लोगों में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको कौन-कौन से काम करने होंगे? इसके लिए सबसे पहले हमें हमारे Goal को निर्धारित करना होगा, उसे लिखना होगा, उसे दीवार पर चिपकाना होगा और इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एक सुदृढ़ Planning भी बनानी होगी। यदि आप अपने लक्ष्य तक जल्दी पहुंचना चाहते हैं, तो आप हमारी Blog पर पर बार-बार आते रहे। 

धन्यवाद!

इस Book को यहाँ से खरीदें – 

लक्ष्य (Goals) ब्रायन ट्रेसी (Brian Tracy) Book in Hindi & English

इस Review व Book को पढनें के बाद अपनी राय Comment के द्वारा बताएं। रिव्यु को Share करें जिससें अन्य लोग भी इसका फायदा उठा सकें। आपकी पसंदीदा Books कौन-कौन सी है? Comment के द्वारा बताएं।

ऐसे ही अन्य Update के लिए  आप हमें YouTubeFacebookInstagramTwitter और Telegram पर Join कर सकतें है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें