बुधवार, 1 सितंबर 2021

बुक सीक्रेट्स ऑफ द मिलियनेयरमाइंड (Secrets of the Millionaire Mind) टी हार्व एकर (T. Harv Eker) की पुस्तक की समीक्षा और सार हिंदी में

बुक सीक्रेट्स ऑफ द मिलियनेयरमाइंड (Secrets of the Millionaire Mind) टी हार्व एकर (T. Harv Eker) की पुस्तक की समीक्षा और सार हिंदी में

पुस्तक समीक्षा (Book Review): Secrets of the Millionaire Mind

हिंदी अनुवाद (Hindi Translation): सीक्रेट्स ऑफ द मिलियनेयर माइंड

लेखक (Author) : टी हार्वएकर (T. Harv Eker) 

T. Harv Ever (टी हार्व एकर) के पास एक समय में पैसा नहीं था। उस समय उनके पिताजी के एक अमीर दोस्त ने उनको पैसे के बारे में कुछ सलाह दी। उन सलाह को मानकर उन्होंने बहुत अच्छे बिजनेस बनाए और बहुत ज्यादा अमीर हो गए।

बुक के बारे में (About Book)

दुनिया में 80% लोग कभी भी अपने मन के अनुसार अपने जिंदगी नहीं जी पाते हैं। अगर हम भी हमारी जिंदगी को 20% लोगों के अनुसार, अपने मन मुताबिक, अपने समय के हिसाब से और आर्थिक सफलता के साथ में जीना चाहते हैं तो हमें यह बुक जरूर पढ़नी चाहिए। 

हमें हमारे दिमाग में उपस्थित दौलत के ब्लूप्रिंट हो बदलना होगा और उसे हमारी इच्छा अनुसार परिणाम के अनुसार सेट करना होगा। हमारे मस्तिष्क के ब्लूप्रिंट हमने बचपन में जो कुछ भी देखा और सीखा, उसी के अनुसार बनते हैं। 

यह ब्लूप्रिंट 3 तरीके से बनते हैं :शाब्दिक प्रोग्रामिंग, अनुसरण, विशेष घटनाएं।

हमें हमारे अनुसार परिणामों के लिए जागरूक रहना होगा, अच्छी समझ बनानी होगी, अगर कोई प्रोग्रामिंग सही नहीं हुई है तो उसे छोड़ना होगा, हमारी प्रोग्रामिंग को रिसेट करना होगा। यह सब करके हम हमारे वित्तीय ब्लूप्रिंट को बदल सकते हैं।

इस बुक (सीक्रेट्स ऑफ द मिलियनेयर माइंड) में टी हार्व एकर ने दौलत की 17 फाइलो के बारे में बताया है जो इस तरह से है : 

1. अमीर लोग मानते हैं "मैं अपनी जिंदगी खुद बनाता हूं" गरीब लोग मानते हैं। "जिंदगी में मेरे साथ घटनाएं होती है।" 

हमारे जीवन में हमारे साथ जो कुछ भी घटित हो रहा है, उसका दोष हमें किसी दूसरे पर ना डाल कर उसकी जिम्मेदारी हमें खुद लेनी होगी। जिम्मेदारी खुद लेने से ही हमारा वित्तीय ब्लूप्रिंट सही होगा और हम जिम्मेदार बन पाएंगे।

बुक सीक्रेट्स ऑफ द मिलियनेयरमाइंड (Secrets of the Millionaire Mind) टी हार्व एकर (T. Harv Eker) की पुस्तक की समीक्षा और सार हिंदी में 
(Secrets of the Millionaire Mind -T. Harv Eker | Book Review & Summary/ Learning in Hindi)

2. अमीर लोग पैसे का खेल जीतने के लिए खेलते हैं। गरीब लोग पैसे का खेल हार से बचने के लिए खेलते हैं। 

हमें भी पैसे का खेल सिर्फ हार से बचने के लिए नहीं खेलना है जबकि हमें हमारे बिजनेस और नेटवर्थ को बढ़ाने के बारे में सोचना होगा। जिससे आर्थिक सफलता हमारा दरवाजा खटखटाने लगेगी।

3. अमीर लोग अमीर बनने के प्रति समर्पित होते हैं। गरीब लोग अमीर बनना चाहते हैं। 

हमें हमारे काम को एकाग्र चित्त होकर, पूरे मन से, पूरे जोश के साथ करना होगा जिससे हमें जरूर वित्तीय सफलता मिलेगी।

यूट्यूब विडियो देखें: 

4. अमीर लोग बड़ा सोचते हैं। गरीब लोग छोटा सोचते हैं। 

इस बुक में लेखक टी हार्व एकर के अनुसार हम जिस भी व्यवसाय में हैं उसमें हमें यह सोचना चाहिए कि हम किस तरह से ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। हमें बड़ा सोचना होगा, ज्यादा लोगों तक पहुंचना होगा, ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करनी होगी, ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित करना होगा, जिससे हमारी आर्थिक सफलता तय होगी।

5. अमीर लोग अवसरों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। गरीब लोग बाधाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं। 

जिस चीज की तरफ हम ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं वही चीज हमारे जीवन में घटित होने वाली है। इसलिए हमें भी ज्यादा से ज्यादा ध्यान अवसरों पर केंद्रित करना होगा। जिससे हमें बहुत बड़ी आर्थिक सफलता मिलेगी।

6. अमीर लोग, दूसरे अमीर और सफल लोगों की प्रशंसा करते हैं। गरीब लोग, अमीर और सफल लोगों से द्वेष रखते हैं। 

हमें अमीर और सफल लोगों की सफलता से जलन नहीं रखनी है बल्कि उनकी प्रशंसा करनी है। अगर हम अमीर और सफल लोगों से नफरत करेंगे तो कभी भी अमीर और सफल नहीं बन पाएंगे।

7. अमीर लोग सकारात्मक और सफल लोगों के साथ रहते हैं। गरीब लोग नकारात्मक और असफल लोगों के साथ रहते हैं। 

हमें भी सफल और सकारात्मक लोगों के साथ ही रहना है। हमें सफल और सकारात्मक लोगों के बारे में पढ़ना होगा, उनके वीडियो देखने होंगे, उनके बारे में और जानना होगा, जिससे हम भी सफल और सकारात्मक बनते चले जाएंगे।

 8. अमीर लोग अपना और अपने मूल्य का प्रचार करने के इच्छुक होते हैं। गरीब लोग बेचने और प्रचार करने के बारे में नकारात्मक राय रखते हैं। 

कुछ लोग यह सोचते हैं कि प्रचार करना, विज्ञापन करना, बेचना, हमारा काम नहीं है लेकिन ऐसी सोच गरीबी की तरफ ले जाती है। इसलिए हमें भी हमारे मूल्य तथा काम का अधिक से अधिक प्रचार करना होगा और यदि हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो हमें यह सीखना होगा। हम जितना ज्यादा प्रचार करेंगे उतनी ही बड़ी सफलता मिलती जाएगी।

यूट्यूब विडियो देखें:  

9. अमीर लोग अपनी समस्याओं से ज्यादा बड़े होते हैं। गरीब लोग अपनी समस्याओं से ज्यादा छोटे होते हैं। 

हम जितनी बड़ी समस्याओं को संभाल सकते हैं उतना ही बड़ा पैसा कमाते हैं। अगर हम समस्याओं से घबराते हैं तो गरीबी की तरफ जाते हैं इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा समस्याओं को सुलझाना होगा और बड़ा पैसा बनाना होगा।

10.अमीर लोग उत्कृष्ट प्राप्तकर्ता होते हैं। गरीब लोग खराब प्राप्तकर्ता होते हैं। 

कुछ लोगों को अपनी काबिलियत पर शंका होती है। हमें ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के बारे में सोचना होगा जिससे हमारा वित्तीय ब्लूप्रिंट सुधरेगा। हमें पैसा कमाने की इच्छा जाहिर करनी होगी जिससे ब्रह्मांड हमारे लिए वैसी ही घटनाएं घटित करने लग जाएगा जैसा हम चाहेंगे।

11. अमीर लोग अपने परिणामों के आधार पर भुगतान का विकल्प चुनते हैं। गरीब लोग अपने लगाए गए समय के आधार पर भुगतान चाहते हैं। 

साधारण लोग अपने डाले गए समय के अनुसार मेहनताना चाहते हैं। लेकिन समय तो सीमित है इसलिए पैसा भी सीमित ही मिलेगा। हमें सैलरी पर काम ना करके किसी ऐसे काम के बारे में सोचना होगा, जहां पर हमारी लीवरेजिंग हो सके।

12. अमीर लोग "यह भी और वह भी" सोचते हैं। गरीब लोग "यह या वह" सोचते हैं। 

हमें दौलत और मनचाहा काम , दोनों चीजें साथ में पाने की सोच रखनी होगी।

पुस्तको कि सारणी 

13. अमीर लोग अपने नेटवर्थ पर ध्यान केंद्रित करते हैं। गरीब लोग अपनी आमदनी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। 

दौलत या संपत्ति में से कर्ज या ऋण निकाल देने पर नेटवर्थ बचती है। हमें हमारी आमदनी ज्यादा से ज्यादा बढ़ानी होगी जिससे हमारी नेटवर्थ बढ़ेगी।

14. अमीर लोग अपने पैसे का अच्छा प्रबंधन करते हैं। गरीब लोग अपने पैसे का बुरा प्रबंधन करते हैं। 

हमारे पास अभी जितना भी पैसा है उसका अच्छा प्रबंधन करना होगा। हमें हमारे पैसे को 6 हिस्सों में बांटना होगा :

10% संभाल कर रखना है अर्थात खर्च नहीं करना है, 

10% निवेश करना है, 

10% सीखने के लिए लगाना जरूरी है 

10% दान के लिए रखना है 

10% मौज मस्ती के लिए खर्च करना है 

50% अपनी आवश्यकताओं के लिए खर्च करना है। पैसे का इस तरह से किया गया प्रबंधन हमें बहुत बड़ी आर्थिक सफलता दिलाएगा।

15. अमीर लोग पैसे से अपने लिए कड़ी मेहनत करवाते हैं। गरीब लोग अपने पैसे के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। 

हमें पहले पैसों के लिए कड़ी मेहनत करनी है और फिर पैसों से अपने लिए कड़ी मेहनत करवानी है। हमें पैसों का कोई ऐसा रास्ता ढूंढना होगा जिससे हमें काम ना करना पड़े तो भी पैसा आता रहे।

16. अमीर लोग डर के बावजूद काम करते हैं। गरीब लोग डर के कारण रुक जाते हैं। 

हमारे सामने कैसी भी परिस्थिति हो, कितना भी बड़ा संकट आ जाए, लेकिन हमें काम करते रहना चाहिए। जिससे हम आर्थिक सफलता की मंजिल को प्राप्त कर पाएंगे ।

17. अमीर लोग लगातार सीखते हैं और विकास करते हैं। गरीब लोग सोचते हैं कि वह पहले से ही सब कुछ जानते हैं। 

अमीर लोग हमेशा सीखने के नए-नए तरीके खोजते रहते हैं। मुझे सब कुछ पता है ऐसी सोच रखने वाले कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं। इसलिए हमें जहां से भी सीखने को मिले, सीखते रहना चाहिए और सीखने के नए तरीके खोजते रहना चाहिए।

इस तरह से हमने सीखा कि सिर्फ कुछ ही लोग अमीर क्यों बनते हैं, जबकि बाकी जिंदगी भर पैसे की समस्याओं से जूझते रहते हैं। यदि हम भी टी हार्व एकर को फॉलो करते है तो हमारे मस्तिष्क का ब्लूप्रिंट सही करके हम भी सफलताओं कोप्राप्त कर सकते हैं।

धन्यवाद !

इस Book को यहाँ से खरीदें 

बुक सीक्रेट्स ऑफ द मिलियनेयरमाइंड (Secrets of the Millionaire Mind) टी हार्व एकर (T. Harv Eker) Hindi & English

इस Review व Book को पढनें के बाद अपनी राय Comment के द्वारा बताएं। रिव्यु को Share करें जिससें अन्य लोग भी इसका फायदा उठा सकें। आपकी पसंदीदा Books कौन-कौन सी है? Comment के द्वारा बताएं।
ऐसे ही अन्य Update के लिए  आप हमें YouTubeFacebookInstagramTwitter और Telegram पर Join कर सकतें है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें