सोमवार, 21 दिसंबर 2015

Google Input Tools का उपयोग करते हुए हिंदी में कैसे लिखें। ऑनलाइन और ऑफलाइन।

गूगल इनपुट टूल्स विंडोज़ के लिए एक इनपुट विधि संपादक है। जो उपयोगकर्ताओं को उनकीं सहायक भाषाओं में लैटिन (अंग्रेजी/QWERTY) कीबोर्ड का उपयोग करते हुए पेज लिखने की अनुमति देता है। उपयोगकर्ता शब्द को उसी तरह लिख सकता है, जैसे वह आवाज़ करता है।


गूगल इनपुट टूल्स इस समय २२ (22) अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है। जैसे –हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, गुजराती, बंगाली, नेपाली, अम्हारिक्, अरबी, फारसी, ग्रीक, हिब्रू, रूसी, सर्बियाई, सिंहली, तिग्रीन्या।

गूगल इनपुट टूल्स को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपयोग कर सकते है। इनपुट टूल्स का उपयोग करते हुए आप कुछ भी अपनी भाषा में लिख सकते है, कोई भी फाइल अपने भाषा में बना सकते है, इंटरनेट पर अपनी भाषा में खोज भी सकते है। गूगल इनपुट टूल्स को ऑफलाइन उपयोग करने के लिए इसे पहले डाउनलोड कर के स्थापित (install) करना होगा। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाये- Google InputTool

यूट्यूब विडियो देख (Watch YouTube Video)
How to write in hindi font using google input tools, online or offline.

अब जो पेज खुला है उस पर अपनी भाषा चुने जैसे आपने हिंदी चुनी, उसके बाद में सहमत हूँ (i agree) करते हुए इसे डाउनलोड करकें इनस्टॉल करे। इनस्टॉल करने के बाद आपको अपने स्क्रीन की दाहिनी ओर टास्कबार पर EN लिखा दिखाई देगा है। अब आप Shift + Alt दबाएँ इसके बाद आपको EN कि जगह HI दिखाई देगा, अब आप हिंदी लिख सकते है। फिर से अपनी मुख्य भाषा पर आने के लिए एक बार फिर Shift + Alt  दबाएँ या F12 का उपयोग कर सकते है।गूगल इनपुट टूल्स के पास अपना स्वयं का शब्दकोश है, इसमें आप भी शब्द जोड़ सकते है।


हिंदी लिखने के लिए आपको अपने शब्द को उसके आवाज़ के अनुसार लिखना होगा, जैसे हमे क्या लिखना है तो आप अपने कीबोर्ड पर kya टाइप करे तो आपको आपके विकल्प दिखाई देंगें जिनमें से आप एन्टर/चुन सकते है। इसके अलावा कुछ शब्द जो मुश्किल है हम आसानी से लिख नहीं सकते उसके लिए गूगल इनपुट टूल का कीबोर्ड खोल कर आसानी से लिख सकते है। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें